बिहपुर। सोनवर्षा कारगिल दियारे में सोमवार को गेहूं की फसल तैयार करवा रहे दो किसानों को बदमाशों ने पीट दिया। सोनवर्षा के किसान सच्चिदानंद कुंवर व पंकज कुंवर गेहूं की फसल तैयार करवा रहे थे। इतने में दो बदमाश पहुंच गये और रंगदारी मांग कर पीटना शुरू कर दिया।

किसानों ने जानकारी बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को दी। पुलिस को देखते ही बदमाश भाग गए। पुलिस ने दो बाइक जब्त कर थाने लाई। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया दियारे में किसानों के साथ मारपीट व रंगदारी मांगने वालों को पकड़ कर सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *