खरीक : कोसी में आयी बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे लोकमानपुर पंचायत के 450 बार पीड़ित परिवारों के बीच शनिवार को सूखा राशन बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया इस अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को चूड़ा,गुर,मोमबत्ती, माचिस, और हेलोजेन टेबलेट वितरित किया.

प्रशासनिक पदाधिकारियों ने सभी बाढ़ पीड़ितों को कोसी नदी में आई प्रलयंकारी बाढ़ को देखते हुए ऊंचे स्थानों पर रहने की सलाह दी है.खरीक अंचलाधिकारी विनय शंकर पंडा ने कहा की सूखा राशन वितरण करने के बाद सामुदायिक रसोई का संचालन बाढ़ पीड़ित इलाकों में किया जाएगा ताकि बाढ़ पीड़ितों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. रविवार को भी लोकमानपुर के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बटेगी.

बाढ़ पीड़ित चलंत स्वास्थ्य शिविर का संचालन

बाढ़ की विभीषिका से परेशान बाढ़ पीड़ित क्षेत्र लोकमानपुर में लोगों की स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चलंत स्वास्थ्य शिविर का संचालन नौका पर किया गया है चलंत स्वास्थ्य शिविर के स्वास्थ्य कर्मी लोकमानपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर बार पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण करने का काम करेंगे और जरूरी उपचार कर दवाइयां उपलब्ध कराएंगे. इस अवसर पर बाढ़ आपदा प्रभारी अमरेंद्र कुमार खरीक अंचलाधिकारी विनय शंकर पंडा प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार पैथोलॉजिस्ट किशोर शाह समेत एएनएम और चिकित्सकों की टीम और स्थानीय लोग शामिल थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *