नवगछिया अनुमंडल में गंगा व कोसी नदी में बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से कराये जा रहे कटावरोधी कार्यों का जायजा अधीक्षण अभियंता ई. रणवीर प्रसाद व नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ई. दिनेश कुमार ने लिया। कार्यपालक अभियंता ई. दिनेश कुमार ने बताया कि कोसी नदी में लोकमानपुर गांव में 54 .82 लाख रुपये की लागत से कटावरोधी कार्य करवाया जा रहा है।

कार्य 73 प्रतिशत हो गया है। रतनपुर व मरैचा गांव में 142.32 लाख रुपये करवाया जा रहा कटावरोधी कार्य 54 फीसदी पूरा हो गया है। बैंसी में 451.9 5लाख रुपये से करवाया जा रहा कार्य 61 फीसदी पूरा करा लिया गया है। बगजान जमींदारी बांध में 615.54 लाख रुपये से करवाया जा रहा कार्य 32 फीसदी पूरा कर लिया गया है। ग्वारीडीह में 598.02लाख रुपये की लागत से 77 प्रतिशत पूरा करा लिया गया है।

गंगा नदी में काजीकोरैया-राघोपुर में 178.21 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा कार्य 52 फीसदी पूरा करा लिया गया है। इस्माईलपुर-बिंद टोली में स्पर संख्या छह एन पर 246.54 लाख रुपये की लागत से करवाया जा रहा कार्य 90 फीसदी तक कर लिया गया है। स्पर संख्या एक के निकट दुर्गा मंदिर इस्माईलपुर में 90 फीसदी कार्य कर लिया गया है।

स्पर संख्या 5एन टू,स्पर संख्या नौ के डाउन स्ट्रीम में 180.82 लाख रुपये की लागत से करवाया जा रहा कार्य 57 फीसदी पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ज्ञानीदास टोला में अगले सप्ताह से कार्य प्रारंभ होने की संभावना है। गंगा व कोसी नदी में लगभग सभी कटाव निरोधक कार्य समय पर पूरा करा लिया जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *