नवगछिया – इस्माइलपुर के जयमंगल टोला में लड़की देखने गए लड़के वालों को बंधक बना लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत रंगरा के झललूदास टोला निवासी नरहरि मंडल ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है. नरहरि मंडल का कहना है कि वे लोग सोमवार को जयमंगल टोला लड़की देखने गांव के ही कुछ लोगों के साथ गए थे.
Total Downloads: 102
वहां पर लड़की वालों ने उनलोगों को बंधक बना कर बोला कि लड़के को बुला कर अभी आज रात शादी करनी होगी. जब तक लड़का नहीं आता है तबतक सबों को बंधक रहना होगा. नरहरि मंडल ने कहा कि वे वहां से किसी तरफ जान बचा कर भाग निकले. इधर दूसरे पक्ष से पता चला कि शादी की बात तय हो गयी थी. सोमवार को लड़के वाले लड़की वालों के यहां लगन देने आये थे. लेकिन लगन देने से पहले लड़के वालों ने दहेज की मांग की. जबकि लड़की वालों के तरफ से पहले भी रकम दिया जा चुका था.

वाद विवाद में लड़के वालों ने शादी करने से मना कर दिया जिस पर लड़की वालों ने तुरंत पैसे लौटाने को कहा. इस बीच मौके से जब लड़के का पिता भाग गया तो लड़की वालों ने बचे लोगों को पैसे लौटने की मांग करते हुए बंधक बना लिया. दोनों पक्षों के लोग देर रात तक बीच का कोई रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे थे. इधर इस्माइलपुर थानाध्य मणि पासवान ने कहा कि मामले उनके संज्ञान में है. छानबीन की जा रही है.

