बिहपुर । नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन‌एच 31 पर भगवान पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस वज्र वाहन और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गया।

जिसमें वज्र वाहन में सवार पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में लखीसराय पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर शिवनंदन गोस्वामी, चालक धर्मवीर कुमार, सिपाही संदीप कुमार, गौतम कुमार, सोनम कुमारी शामिल हैं।

सूचना मिलने पर भवानीपुर थाना में तैनात एसआई बिंदूभूषण ने सभी घायल कर्मियों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लाया। जहां चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार केजरीवाल ने सभी का उपचार किया और बेहतर उपचार के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया। सभी कैदी लाने लखीसराय से भागलपुर जा रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *