नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ एक आपरधी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आपरधी ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के मिल्की टोला निवासी मनोज कुमार उर्फ मंटू मंडल है।पुलिस ने अपराधी के पास से एक देसी कट्टा एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया है.
Total Downloads: 378
नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्रम ने बताया कि नवगछिया थाना अध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा के नेतृत्व में पुल पहुच पथ पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. सुरक्षा चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे खदेड़ कर पुलिस ने पकड़ा. तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ.

हथियार बरामद होने के वाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मनोज कुमार उर्फ मंटू मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है. मनोज रंगदारी के मामले में वांछित अपराधी रहा है. जिस मामले में वह जेल भी जा चुका है.

