नवगछिया| वाहन लूट के मामले में फरार अपराधी नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया निवासी को नवगछिया पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धोबिनिया स्थित उसके घर से उठाया।
Total Downloads: 3
नवगछिया थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि वह लूट के कई मामलों में वांछित था। जगदीशपुर थाना कांड संख्या 304/18 मामले में फरारी था। इसके अलावा बरौनी एफसीआई थाना में भी इनके विरुद्ध वाहन लूट का मामला दर्ज है।

उस मामले में वह फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी उस पर की गई छापेमारी में उसके घर से ही पुलिस ने गिरफ्तार किया।
गोपालपुर| थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव के सुनील सिंह के घर पर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभिया निवासी खंतर मंडल और झल्लू दास टोला तिनटंगा निवासी विभाष मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना शनिवार की सुबह की बताई गई है।

नवगछिया| थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल गुदरिया स्थान के पास डॉ. अविनाश कुमार की क्लिनिक में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो चोर को हरनाथचक निवासी पंकज कुमार व मालपुर निवासी मिलन कुमार पिता वकील मंडल गिरफ्तार किया है। सामान की बरामदगी की है।

