नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुच पथ पर जगतपुर के पशु हाट के पास मंगलवार सुबह ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से ट्रैक्टर पर सवार मजदूर गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मंकन्दपुर निवासी अर्जुन साह 28 वर्ष पिता स्वर्गीय कैलाश साह की मौत हो गई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार की संध्या समय सिंघिया मंकन्दपुर निवासी मनोज साह उर्फ मक्खी साह ने जबरदस्ती भूसा कसने के लिए तारापुर लेकर गए थे. तारापुर में भूसा कस कर ट्रैक्टर पर लोड करने के बाद उसी ट्रैक्टर से वह वापस लौट रहा था.
Total Downloads: 371
इसी दौरान जगतपुर के पास विक्रमशिला पुल पहुच पथ पर ट्रैक्टर तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित हो गई और ट्रैक्टर पलट गई. ट्रैक्टर के पलट जाने से अर्जुन ट्रैक्टर के नीचे दब गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर पहुचीं पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे अर्जुन साह के शव को बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

दुर्घटना में अर्जुन की मौत होने की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुचे. परबत्ता पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया. परबत्ता थाना के दरोगा रामचंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटना के संदर्भ में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को पुलिस ने जप्त कर लिया इधर दुर्घटना में मजदूर की मौत हो जाने के बाद उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक को दो पुत्री साक्षी कुमारी एवं मीनाक्षी कुमारी है. अर्जुन की मौत पत्नी कल्पों देवी, मां आझो देवी का रो रो कर बुरा हाल है.

