नवगछिया। विक्रमशिला पूल पर सोमवार को बिहपुर के लत्तीपुर से जुगाड़ गाड़ी से भागलपुर आ रहे 07 लोग हाइवा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो में परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर बिंदटोली के नीतीश कुमार, लालू महतो, मूलीया देवी, बैहिरी महतो, गुलशन महतो, नीतीश कुमार, पूजा कुमारी शामिल है। सभी को गंभीर हालत में बरारी टीओपी पुलिस द्वारा मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायलों में जुगाड़ वाहन के चालक समेत कुल सात लोग शामिल है। जिसमे चार लोगों का हाथ और पैर टूटे हैं, सभी को सिर में भी गंभीर जख्म है।

घायलों ने बताया कि तेज रफ्तार हाइवा भागलपुर से नवगछिया की तरफ जा रही थी। ओवरटेक करने के चक्कर में सामने जुगाड़ वाहन को धक्का दे दिया, जिसके बाद जुगाड़ पर बैठे सभी लोग दूर फेंका गए। जुगाड़ पर सवार सभी अलग अलग जगह सड़क और डोवेल पर दर्द से छटपटा रहे थे। हाइवा ने जुगाड़ वाहन को एक किलोमीटर तक घसीटते हुए नवगछिया की ओर भागते रह गया। गौरतलब हो कि जुगाड़ वाहन के परिचालन पर परिवहन विभाग ने पूर्ण रोक लगाई है, बावजूद इसके सैकड़ो जुगाड़ वाहन धरल्ले से शहर से लेकर नेशनल हाइवे पर बेलगाम दौड़ लगाते हैं और टीओपी थाना सहित स्थानी प्रशासन मूक दर्शक बनी है।

जिस कारण जुगाड़ वाहन से सड़क दुर्घटनाओं में दिनप्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है। लोग जान जोखिम में डालकर इसपर सवारी करते है और जब हादसा होता है तो सरकार से मुआवजे के लिए सड़क पर आगजनी पर उतर आते है। जुगाड़ वाहन बिना लाइट रात्रि में भी सड़को पर चलाए जाते हैं। सिर्फ ट्रक और हाइवा आदि वाहनो को दोषारोपण कड़ना गलत होगा। लोगो ने जुगाड़ वाहन पर रोक लगाने की मांग जिला प्रशासन से की है। इस बारे में टीओपी बरारी/जाह्नवी परबत्ता से सम्पर्क असफल रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *