नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में पिछले साल 16 अक्टूबर को गोली लगने से घायल हुई बबलू मंडल की पत्नी 38 वर्षीय तारा देवी की सोमवार को मौत हो गयी। मालूम हो कि गोली महिला के कमर में लगी थी। मृतिका के पति बबलू मंडल ने बताया कि 10 जनवरी तक जेएलएनएमसीएच मायागंज से पत्नी तारा को पटना रेफर कर दिया गया था। उसके पास पैसे नहीं थे जिसके कारण वह घर चला आया। महिला की मौत के बाद परिजनों की सूचना पर पहुंची परवत्ता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

दोपहर बाद तक परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया था। जानकारी मिली है कि पिछले वर्ष 16 अक्तूबर को तारा देवी को उसके पड़ोसी पारो मंडल ने गोली मार दी थी। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। मामले में मुख्य आरोपी परमानंद मंडल उर्फ पारो मंडल ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। जबकि मामले में आरोपी कुंदन कुमार, गौतम कुमार, मिथुन कुमार और सोमा देवी अपने घर से फरार है।

मृतिका का पति बबलू मंडल जेएलएनएमसीएच में सुरक्षा गार्ड है. तारा देवी अपने पीछे तीन पुत्रियों लक्ष्मी, लता, नूतन और दो पुत्रों पवन और सावन को छोड़ गयी है। देर शाम तारा देवी का अंतिम संस्कार हाईलेवल गंगा घाट पर किया गया मुखग्नि बड़े पुत्र सावन ने दी। मालूम हो कि पिछले वर्ष घटना की प्राथमिकी परवत्ता थाने में बबलू मंडल के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज की गयी थी। परवत्ता थाने के थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि आपसी विवाद में महिला को गोली मारी गयी थी मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *