नवगछिया : विक्रमशिला सेतु व पहुच पथ के अलावे एनएच 31 पर भी शनिवार को जाम की स्थिति बनी रही. शनिवार की सुबह सेतु एवं पहुच पथ पर भीषण जाम लगा हुआ था. पुल व पहुच पथ पर जाम की स्थिति होने के कारण स्कूली वाहनों के साथ साथ सैकड़ो सबाड़ी वाहन जाम में फंसी हुई थी. जाम को लेकर सबाड़ी वाहनो का परिचालन पहुच पथ के ब्रांच सड़को से हो कर हो रहा था. नवगछिया पूर्णिया कटिहार खगड़िया बेगूसराय आदि जगहों को जाने वाली ऑटो एवं बस का परिचालन जहान्वी चौक से तेतरी होकर हो रहा था.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 571

खगड़िया बेगूसराय जाने वाली बस एवं ऑटो तेतरी जीरोमाइल से थाना बिहपुर जाने वाली 14 नवर सड़क से आ जा रही थी. सबाड़ी वाहनो के अत्यधिक परिचालन उक्त सड़क से होने के कारण ब्रांच सड़को पर भी रुक रुक कर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी. इधर विक्रमशिला सेतु पहुच पथ पर नो एंट्री के कारण भाड़ी वाहनों की लंबी कतार होने के कारण वन वे परिचालन हो रहा था.

वन वे परिचालन होने से वाहनों की रफ्तार थम सी गयी थी. दोपहर बाद पहुच पथ पर वाहनो के परिचालन में कुछ गति आयी लेकिन संध्या समय होने के बाद एक बार फिर से सेतु पहुच पथ पर जाम की समस्य उत्पन्न हो गई थी. इसके अलावे नवगछिया एनएच 31 पर शुक्रवार को जाम की स्थिति बनी हुई थी. सड़क किनारे भाड़ी वाहनो की लंबी कतार लगी हुई थी. एनएच 31 पर वाहनों की लंबी कतार खरीक से लेकर रंगरा के भवानीपुर टावर चौक तक लगी हुई थी.

इस दौरान वाहन चालकों द्वारा कतार से वाहन को निकाल ओवर टेक कर दिए जाने के कारण जाम की स्थिति और भी ज्यादा भयावह हो जा रही थी. जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. भागलपुर से नवगछिया आने जाने में तीन से चार घंटे लगा रहे थे. को लगने वाले जाम पर प्रशासन स्तर से काबू पा लिया गया था. एनएच 31 पर वाहनो का परिचालन सामान्य रूप से हो रहा था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *