नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के जाह्नवी चौक के पास मंगलवार को दोपहर एक बस के धक्के से ऑटो पर सवार चार छात्र घायल हो गए. जिसमें दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सभी छात्र पीरपैंती थाना क्षेत्र के मधुवन टोला दुधैलिया गांव के हैं. घायल छात्रों में संजय यादव के दो पुत्र सचिन कुमार और लालू कुमार की स्थिति गंभीर है. दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद नवगछिया से जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया है.
Total Downloads: 370
जबकि दो अन्य छात्र विकास कुमार और एक अन्य भी आंशिक रूप से घायल हैं. दोनों का इलाज नवगछिया में ही किया गया है. जानकारी मिली है कि पांच छात्र आर्मी की होने वाले बहाली में शामिल होने के लिये विभिन्न तरह के प्रमाण पत्र को जमा करने कटिहार जा रहे थे.

विक्रमशिला सेतु पार करते ही एक बस से ऑटो में जबरदस्त धक्का लग गया. जिससे सभी घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद सब और ऑटो के चाकल घायलों को यथा स्थिति में छोड़कर मौके से अपने अपने वाहनों को लेकर भागने में सफल रहे. परवत्ता पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

