नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर रविवार की सुबह दो ट्रकों में खराबी के कारण दो घण्टे से अधिक देर तक जाम लगा रहा। सुबह छह बजे से आठ बजे तक सेतु पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाह्नवी चौक के की तरफ चार नंबर पिलर के पास एक मालवाहक ट्रक में खराबी आने की वजह से जाम लग गया था।
वहीं 133 नंबर पिलर के पास आर्मी जवानों को लेकर जा रहे ट्रक का इंजन ब्रेकडाउन हो गया। जिसके कारण सेतु के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बड़ी गाड़ियों के साथ छोटे व दोपहिया वाहन भी जाम में फंसे रहे। सुबह के समय मे ट्रकों की आवाजाही ज्यादा होती है जिसकी वजह से जाम और अधिक लग गया था। टीओपी प्रभारी ने बताया कि सुबह के समय दो ट्रकों में गड़बड़ी के कारण जाम लग गया था। लेकिन वन-वे लागू कर वाहनों को निकाला गया।

