नवगछिया। शुक्रवार सुबह विक्रमशिला सेतु के समीप जानवी चौक पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंडल लाइन होटल के पास की बताई जा रही है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मृतक की पहचान शाहकुंड निवासी करण कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से नवगछिया के जीरो माइल की ओर जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जानवी चौक के पास करण ने बाइक अपने एक दोस्त को सौंप दी और स्वयं ऑटो से आगे जाने लगा। इसी दौरान उसका मोबाइल फोन सड़क पर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही वह मोबाइल उठाने के लिए सड़क पर झुका, भागलपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही यातायात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बताया जाता है कि करण कुमार, गुड्डू सिंह के पुत्र थे। उनके पिता हलवाई का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। करण तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। उनका बड़ा भाई मूक-बधिर है, जबकि छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। परिवार की दो बहनों में से एक की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार, करण पढ़ाई के साथ-साथ काम कर घर की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी सहयोग करता था।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet