poolइसी साल मिल सकता है दूसरा बड़ा तोहफा, अगुवानी- सुल्तानगंज महासेतु.. सबकी नजर

भागलपुर । भागलपुर में गंगा नदी में तीसरे पुल का निर्माण के लिए टेंडर गिराने की अवधि गुरुवार शाम समाप्त हो गई। अब शुक्रवार को मुख्यालय स्तर पर टेंडर फाइल की जांच होगी। तभी पता चल सकेगा कि किस कंपनी ने विक्रमशिला से कटरिया के बीच डबल ट्रैक के रेलवे लाइन बिछाने की इच्छा जताई है।

अभी करीब एक माह तक तकनीकी टेंडर के लिए आये बीड के कागजातों की जांच होगी। इसके बाद फाइनेंशियल बीड खोला जाएगा। बता दें कि पूर्व-मध्य रेलवे ने विक्रमशिला से कटरिया के बीच डबल ट्रैक के रेलवे लाइन बिछाने के लिए 1153.26 करोड़ की निविदा की प्रक्रिया 21 नवंबर से शुरू की थी।

जो 5 दिसंबर को बंद हो गई। पूर्व मध्य रेलवे ने निर्माण का लक्ष्य 1460 दिन यानी चार साल में तय किया है। पूर्व मध्य रेलवे के अभियंत्रण विभाग के वरीय अभियंता ने बताया कि ईपीसी मोड पर इस पुल का निर्माण होगा। वरीय अभियंता ने शेष जानकारी देने से इंकार किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *