भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर -3 आनंद विहार कॉलोनी में 10वीं कक्षा के छात्र ने पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार सुबह सात बजे की है। मृतक की पहचान राजीव कुमार सिंह के पुत्र 14 वर्षीय सोमिल राज के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसडीपीओ शिवानंद सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को जब्त कर लिया है। छात्र ने खुद को गोली मारने से पहले सुबह 6:45 बजे इंस्टाग्राम पर वीडियो और मैसेज डालकर वायरल किया। मैसेज में उसने लिखा, ‘फाइनली आई कैन से दैट आई डाइड हैप्पली।’ मैसेज पर उसके इंस्टाग्राम में जुटे छात्रों ने कमेंट भी किया है।

उसकी मौत ने परिवारजनों समेत आसपास के लोगों को भी दंग कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं लोग यह भी बता रहे हैं कि शुक्रवार को सोमिल की अर्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट आया था, जिसमें उसे मन मुताबिक नंबर नहीं मिला था। तीन विषय में उसे 50 से कम अंक प्राप्त हुए थे। सोमिल ने जिस बंदूक से खुद को गोली मारी है, वह उसके पिता की लाइसेंसी थी। सोमिल ने अपनी छाती में गोली मार ली। उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। एफएसएल की टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और हर बिंदु से जांच शुरू की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....