नवगछिया। रंग अबीर और जयकारे के साथ सती बिहुला के मायके नवगछिया में शुक्रवार को देर शाम अश्रुपूर्ण नैनो से माता की विदाई दी गई। नवगछिया बाजार स्थित छोटी ठाकुरवाड़ी रोड में गुरुवार से आयोजित बिहुला विषहरी पूजा समारोह का समापन शुक्रवार को देर शाम माता विषहरी और बिहुला की प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ।
विसर्जन के दौरान जहां एक और महिलाएं विदाई गीत गा रही थी वही श्रद्धालु नाम आंखों से माता को विदाई दे रहे थे। वही शुक्रवार को सुबह से ही मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
देर शाम नवगछिया के हरिया पट्टी स्थित मां विषहरी की प्रतिमा का भी विसर्जन धूमधाम से किया गया। विषर्जन में बड़ी संख्या में महिलाओ ने भाग लिया।


