नवगछिया:  बिहपुर प्रखंड के बभनगामा पंचायत के वार्ड नंबर आठ में गौतम यादव की पत्नी काजल देवी (25) की हत्या कर शव को गायब कर देने का मामला सामने में आया है। घटना की जानकारी रविवार को विवाहिता के मायके वालों ने बिहपुर थाना को दी। विवाहिता का मायका खगड़िया जिले के महेशखूंट थानाक्षेत्र के धनखेता गांव में है। इधर जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए विवाहिता के ससुर वासुदेव यादव और सास जनक नंदनी देवी को थाने लाई है। जानकारी के अनुसार विवाहिता का ससुरालवालों के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके कारण काजल की हत्या शनिवार को कर दी गई।

उसके शव को छिपाकर टोले में यह बात फैला दी गई कि काजल किसी बात से नाराज होकर गुस्से में घर से कहीं चली गई है, लेकिन रविवार की सुबह पूरे गांव में यह खबर आम हो गई कि काजल की हत्या कर देने के बाद ससुराल वालों ने उसके शव को पहले काफी समय तक छिपाकर कर रखने के बाद उसे कहीं लेकर जाकर ठिकाने लगा दिया है। रविवार को काजल के मायके से परिजन बभनगामा पहुंच गए। सोमवार की देर शाम तक शव का पता नहीं चल पाया था।

पुलिस और विवाहिता के परिजन शव को खोजने में जुटे हुए हैं। वहीं मामले की गहन पड़ताल के तहत सोमवार को एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड भी बभनगामा पहुंचे। काजल के दो बच्चे एक पुत्र और एक पुत्री है। वहीं पति गौतम यादव मजदूरी करते हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि विवाहिता के पिता के द्वारा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस तीन आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....