नवगछिया : विश्व जल दिवस पर रूरल वाटर सोसाइटी और इंडियन केमिकल सोसाइटी भागलपुर चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में एक सेमिनार का आयोजन राजेंद्र कॉलोनी स्थित रूरल सोसाइटी में हुआ। सेमिनार का उद्घाटन जादवपुर विश्वविद्यालय कोलकाता के एसोसिएट प्रोफेसर दुलालचंद गोस्वामी ने किया। सेमिनार के सम्मानित अतिथि आईआईटी पटना के सूर्यकुमार सामंत ने अपना व्याख्यान जल संरक्षण वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट पर दिया।

उन्होंने सस्टेनेबल विकास के साथ-साथ जल के बुद्धिमत्ता पूर्ण उपयोग पर प्रकाश डालते हुए उद्योगों को इसे अपनाने की सलाह दी। इंडिइन केमिकल सोसायटी भागलपुर चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार झा ने बतया कि 2030 ई. तक जल की मांग दोगुनी हो जाएगी। भूतपूर्व प्राचार्य प्रो. डॉ विभांशु मंडल ने भी प्रत्येक चरण में जल संरक्षण के तरीकों पर प्रकाश डाला।

जीबी कॉलेज नवगछिया की डॉक्टर उषा शर्मा ने विश्व जल दिवस पर बताया कि दुनिया की दो तिहाई आबादी जल संकट झेल रही है। बीएलएस कॉलेज की प्राध्यापक प्रो. जय प्रकाश सिंह, प्रो. रामविलास पंडित राम, अभिनंदन यादव ने भी विचार व्यक्त किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

deneme bonusu