नवगछिया । नवगछिया से चार लाख रुपये का मकई लेकर एक ट्रक चालक फरार हो गया है। नवगछिया बाजार के माखातकिया निवासी मक्का व्यवसाई सुभाष भगत ने ट्रक मालिक आदित्यनाथ, ट्रक चालक, जिम्मी ट्रांसपॉर्ट कुर्सेला और कुमार ट्रांसपॉर्ट नवगछिया पर प्राथमिकी दर्ज करायी है।
Total Downloads: 79
प्राथमिकी में सुभाष भगत ने बताया है कि उसने पांच जून को जिम्मी ट्रांसपॉर्ट कुर्सेला से चार लाख रुपये की मकई रांची भेजने की बात की। जिम्मी ट्रांसपोर्ट के मालिक ने नवगछिया ट्रांसपोर्ट से बात किया। बाबा बिशु राउत सेतू पहुंच पथ पर स्थित शक्ति धर्मकांटा पर उसने कुमार ट्रांसपोर्ट के ट्रक पर 25 टन मकई जिसकी कीमत 4लाख ,55 हजार रुपये है
रखवाया और रांची के लिए भेजा। कई दिन बीत जाने के बाद भी जब ट्रक नहीं पहुंचा तो ट्रांस्पोर्ट वाले से इस संबंध में पूछा तो कोई जानकारी नहीं दी। व्यवसायी ने आशंका जताया कि ट्रक मालिक, चालक ने ट्रांसपोर्ट मालिक के साथ मिलकर चार लाख का मकई गबन कर लिया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि चार लाख पचपन हजार रुपये के मकई को गायब करने को लेकर व्यवसायी ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
