नवगछिया : पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर करीब 34 लीटर देसी शराब बरामद की है. छापेमारी गुरुवार की शाम बोड़वा टोला कदवा में राकेश सिंह के घर की गयी. पुलिस ने पांच लीटर देसी शराब के साथ राकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

लक्ष्मीनियां कदवा में भी शुक्रवार की सुबह पुलिस ने रोहित कुमार के घर छापेमारी कर करीब 29 लीटर देसी शराब बरामद की है. पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब कारोबारी रोहित कुमार फरार हो गया.

थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर राकेश सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. फरार रोहित कुमार की जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *