नवगछिया : श्री परमहंस स्वामी सत्यानंद जी की शताब्दी जयंती के शुभ अवसर पर योग विद्यालय, नवगछिया एवं लायंस क्लब, नवगछिया के संयुक्त तत्वाधान में योग प्रशिक्षण शिविर सह अध्यात्म साधना कार्यक्रम (अमृत-लहरी महोत्सव) का आयोजन दिनांक 23/3/23 से 02/08/23 तक श्री गोपाल गौशाला नवगछिया के प्रशाल में आयोजित किए जाएंगे।
Total Downloads: 314
इस अवसर पर आज दिनांक 23/07/23 लायंस क्लब के जॉन चेयर पर्सन पवन कुमार सर्राफ, लायंस क्लब नवगछिया के अध्यक्ष कमलेश कुमार अग्रवाल, लायन अजय कुमार रुंगटा, नरेश केडिया कोषाध्यक्ष विनोद चिरानिया पूर्व एडीएम जयशंकर मंडल एवं सन्यासी सत्य चरण (राजीव महाराज) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
जॉन चेयर पर्सन पवन कुमार सर्राफ ने उपस्थित योग प्रेमियों को योग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया एवं लोगों को प्रतिदिन योग करने की सलाह दी। सन्यासी सत्य चरण (राजीव महाराज) ने उपस्थित योग प्रेमियों को योग का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर प्रदीप चौधरी, राजेश कनोडिया एवं महिला एवं पुरुष योग प्रेमी उपस्थित थे।

