खारीक । सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात खरीक पुलिस ने थाना क्षेत्र के तेलधी एवं लत्तीपुर गांव में शराब तस्कर के ठिकाने पर छापामारी कर 9.450 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। दोनों तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। देर रात खरीक थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि तेलधी निवासी बिट्टू कुमार एवं लतीपुर निवासी राहुल कुमार के घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब है।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार, पीएसआई अमित कुमार पुलिस टीम के साथ पहले तेलघी गांव पहुंचे, जहां विट्ट के घर से 8.250 लीटर अंग्रेजी शराब हुई। किन्तु, बिट्टू पुलिस फरार हो गया। इसके बाद पुलिस लत्तीपुर गांव पहुंची, जहां राहुल के घर के पास स्थित उसके भूसखारी से 1.200 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। राहुल भी भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

