नवगछिया : नवगछिया शहर में लॉक डॉन के उल्लंघन करने के मामले में एक दुकान को प्रशासन के द्वारा सील किया गया है। नवगछिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा शहर का निरीक्षण किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 171
निरीक्षण के क्रम में हरिया पट्टी में कपड़े की दुकान खुली पाई गई थी। जिसे मौके पर प्रशासन द्वारा तत्काल सील कर दिया गया। इसके साथ ही थाना क्षेत्र के पकरा गांव में दो किराना दुकान को अंचल अधिकारी विश्वास आनंद एवं थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में सील किया गया। नवगछिया टाउन थाना अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि तीन दुकानों को सील किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

