नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर सोमवार को हुए मोटरसाइकिल दुर्घटना में इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मुस्लिम टोला निवासी मो रसूल के 25 वर्षीय पुत्र मो शमीम गंभीर रूप से घायल हो गए है।

घायल मो शमीम को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया। जहां पर घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार करने के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, स्थिति नाजुक

नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के सौहड़ा गांव निवासी सदानंद गुप्ता के 22 वर्षीय पुत्र अमन कुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खा लेने से उसकी स्थिति बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में परिजनों द्वारा इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया है।

जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार अमन घर में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी स्थिति खराब हो गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *