खरीक :सोमवार को प्रखंड के मिरजाफरी, खरीक बाजार, ध्रुबगंज, चोरहर, अठगामा समेत विभिन्न गांवों में शांतिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया गया। वहीं, ध्रुबगंज में पूर्व मुखिया कमरूज्जमा अंसारी, खरीक बाजार में पूर्व उप मुखिया आजाद अंसारी के नेतृत्व में युवाओं की टोली ने गांव में घूम-घूम कर एक-दूसरे को बकरीद की बधाई दी।
Total Downloads: 58
मिरजाफरी में शिक्षक तौफीक आलम, नजाकत अंसारी समेत गाँव के अन्य गणमान्यों द्वारा लोगों को बधाई दी गई। प्रखंड के मस्जिदों में निर्धारित समय पर नमाज अदा कर शांति, उन्नति की दुआ मांगी गई।
इधर, विधि-व्यवस्था को बनाएं रखने के लिए सीओ अनिल भूषण, बीडीओ राजीव रंजन कुमार, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, पीएसआई सौरभ कुमार सिंह, नदी थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार इलाके में भ्रमणशील दिखे। जबकि, जगह-जगह प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।

