नारायणपुर | भगवान पेट्रोल पंप के पास 11 हजार वोल्ट के तार में सटने से बिजली मिस्त्री नारायणपुर निवासी मो. कारे करंट लगने से जख्मी हो गया। पेट्रोल पंप के सामने कृषि फीडर का फेज उड़ गया था। कारे उसे ठीक कर रहा था।
जिस फीडर में 11 हजार का तार गिरा था उसी से सटा दूसरा कृषि फीडर है। जिसकी बिजली काटी नहीं गई थी। वह तार से सट गया और पोल से गिर गया। उसे इलाज के लिए मधुरापुर के एक निजी क्लीनिक ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज रेफर कर दिया गया।

