नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में रविवार की देर रात बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें मुन्ना सिंह के घर में रखे अनाज, नगदी, फर्नीचर समेत सारा घरेलू उपयोगी समान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों और की दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 59
वहीं, पूर्व सरपंच सुमित कुमार, उप सरपंच पप्पू सिंह, गुलशन कुमार आदि ने बताया कि पीड़ित परिवार के शरीर पर पहना कपड़ा छोड़ कर सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया। हमलोग स्थानीय पुलिस-प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने एवं हरसंभव सहयोग करने की मांग करते हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
