गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित लड़की ने नवगछिया महिला थाना में आवेदन देकर मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बिंद टोली निवासी रवि कुमार उर्फ मंटा को नामजद किया है। दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि रवि कुमार ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। प्रेम जाल में फंसाने के बाद उसने मुझसे शादी करने की बात कह कर मेरे साथ लगातार शारारिक संबंध बनाए। इस दौरान मैं गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद जब मैं इसकी जानकारी उसे दी और शादी करने के लिए कहा तो वह शादी करने से इनकार कर रहा है।

लड़की के आवेदन के आलोक में महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सोमवार को पुलिस ने लड़की का नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया, जहां से भागलपुर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया।

महिला थाना के प्रभारी पदाधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि लड़की के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। भागलपुर मायागंज अस्पताल में लड़की का अल्ट्रासाउंड करवाया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *