थाना क्षेत्र के अंभो गांव में सोमवार को एक युवती अपने प्रेमी को पानी के लिए उसके घर के सामने धरने पर बैठ गई। युवती का आरोप है कि गांव के शंकर ठाकुर का पुत्र मिठू कुमार शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करता रहा। जब शादी के लिए दबाव बनाया तो वह अब इनकार कर रहा है।

खरीक के अंभो गांव का रहने वाला युवक व परिजन फरार, थाना पहुंचा मामला

इस दाैरान आरोपी युवक और उसके परिजन घर छोड़कर फरार हो गए। युवती कटिहार के मनिहारी थाना के एक गांव की रहने वाली है। युवती के धरने पर बैठा देख वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इसके बाद युवती ग्रामीणों के साथ थाना पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

खरीक थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप ने बताया कि आरोपी प्रेमी के परिजनों को शीघ्र युवक को थाना लेकर आने को कहा गया है। अन्यथा विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *