नवगछिया :नवगछिया बाजार में मोबाइल ठीक कराने गई किशोरी से मोबाइल दुकानदार द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने नवगछिया महिला थाने में मोबाइल दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपित नाबालिग है। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्राथमिकी के अनुसार किशोरी मोबाइल ठीक कराने नवगछिया बाजार गई थी। वहां मोबाइल दुकानदार किशोरी को मोबाइल ठीक करने के बहाने दुकान के अंदर बुला लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी वहां से रोते हुए घर पहुंaची और मां को आपबीती बताई।

थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी को बताया कि पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। वहां से बेहतर चिकित्सकीय जांच के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। प्रथमदृष्टया, मामला संदेहास्पद प्रतीत होता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *