नवगछिया।/नारायणपुर : नारायणपुर के रायपुर पंचायत में मुखिया की पुत्री शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में घायल विवेक कुमार का ईलाज छुपकर किसी निजी नर्सिंग होम में कराया जा रहा है। इस संबंध में घायल के भाई पिन्टु कुमार शर्मा ने भवानीपुर थाना में गुरुवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि डीजे बजने के दौरान घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना के बाद ग्रामीण डरे सहमे हैं। कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। परिजनों ने बताया कि घायल की हालत स्थिर है वह खतरे से बाहर है। लेकिन उसका ईलाज कहां हो रहा है वह बोलने को तैयार नहीं है। वहीं बारात में शामिल लोगों ने बताया कि डीजे लेकर पनकट्टी करने गये महिला के झुंड में युवक से विवाद के बाद दो राउंड गोली चली थी। गोलीबारी में रायपुर के युवक को कमर के पास पास गोली लगी है जिसमें मांस निकल गई है जिसका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया है।

वहीं एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद थानाध्यक्ष ने कई जगहों पर जाकर घायल की खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि घायल के भाई के पास खून से सना कपड़ा मिलने के बाद जब उससे पूछताछ हुई तो उसने बताया कि उसके भाई को गोली लगी है। उसके बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *