नवगछिया : विद्यालय प्रबंध समिति के गठन हेतु उच्च माध्यमिक विद्यालय बैसी जहांगीरपुर प्रखंड रंगरा चौक के बैठक में विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि शिक्षक एक दिन पूर्व पाठ का अध्ययन एवं पूर्वाभ्यास कर कक्षा में जाएं. विद्यालय के विकास के लिए जो भी संभव होगा किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंगरा चौक कुमारी निर्मला ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों में मैट्रिक तक की पढ़ाई आरंभ हो रही है अब विभाग का निर्णय है प्रत्येक पंचायत में इंटर तक की पढ़ाई आरंभ की जाए इसके लिए कवायद की जा रही है। प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों को पोशाक एवं पुस्तक के साथ कक्षा में भेजें। प्रखंड साधन सेवी मुकेश मंडल ने कहा प्रखंड के सभी 50 प्रारंभिक विद्यालयों में विद्यालय शिक्षा समिति एवं 10 माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रबंध समिति का गठन कराया जा रहा है।

प्रबंध समिति में क्षेत्रीय विधायक पदेन अध्यक्ष, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पदेन सदस्य, प्रधानाध्यापक पदेन सदस्य वरीय शिक्षक मोहम्मद जलालुद्दीन सदस्य, भूमि दाता सुरेश शाह सदस्य, शिक्षा प्रेमी मोहम्मद मुख्तार आलम सदस्य, अनुसूचित जाति जनजाति महिला किरण कुमारी सदस्य के रूप में चयनित हुई। कार्यक्रम में शिक्षक सुनील कुमार यादव नीतू कुमारी, सुनीता कुमारी, मुखिया उप मुखिया पंचायत समिति सदस्य सरपंच प्रबुद्ध ग्रामीण दिनेश झा उत्तम शर्मा उमेश जायसवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।. मंच संचालन शिक्षक अशोक यादव के द्वारा किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *