नवगछिया । इंटर का फार्म भरने में निर्धारित राशि से अधिक वसूली को लेकर शनिवार को छात्रों के अभिभावक ने इंटर स्कूल बहत्तरा के प्राचार्य डॉ. ज्ञानानंद झा से मुलाकात की। इस दौरान अभिभावकों ने प्राचार्य को बताया कि इंटर का फार्म भरने के लिए सरकार द्वारा तय की गई सामान्य को 1430 रुपये और एससी-एसटी व ईबीसी को 1170 रूपये जमा करना है।

लेकिन विद्यालय द्वारा चयनित सीएसपी संचालक सूरज कुमार द्वारा एससी-एसटी एवं ईबीसी छात्रों से अपने हिसाब से राशि लिया जा रहा है। किसी छात्र से 1600 रुपये, तो किसी छात्र से 1900 रुपये, तो किसी से कुछ वसूली किया जा रहा है। वहीं, अभिभावकों ने प्राचार्य से स्कूल परिसर में ही फार्म भरने व्यवस्था करने और अधिक राशि की वसूली पर शीघ्र रोक लगाने की मांग की।

जिसपर प्राचार्य डॉ. ज्ञानानंद झा ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि फार्म भरने में ली जा रही अधिक राशि की मुझे जानकारी नहीं है। शीघ्र ही कैफे संचालक बुलाकर पूछताछ की जाएगी। अगर अधिक राशि लिया गया होगा तो, उसे वापस कराते हुए अधिक राशि वसूली पर रोक लगाई जाएगी। इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद विजय कुमार मंडल, गोपाल मंडल, बलराम मंडल, ऋषि कुमार आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *