नवगछिया : कटिहार बरौनी रेलखंड पर करीब 100 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ रही लोहित एक्सप्रेस के पैसेंजर बोगी के पहिया का एक्सल बोल्ट खुल गया, जिससे तेज आवाज होने लगी। इससे पैसेंजरों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान ट्रेन कटरिया स्टेशन से गुजर रही थी। तेज आवाज सुनकर स्टेशन मास्टर ने कुर्सेला को इसकी सूचना दी। जिसके बाद 1:45 ट्रेन कुर्सेला रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन मास्टर द्वारा तत्काल कटिहार रेल टेक्नीशियन को इसकी जानकारी दी।

करीब 2 घंटे 50 मिनट तक कुर्सेला स्टेशन में ट्रेन रुकी रही। टेक्नीशियन के पहुंचने के बाद एक्सल बोल्ड को लगाया गया। इसके बाद ट्रेन रवाना हो पाई। कुर्सेला रेलवे स्टेशन पर घंटी ट्रेन के रुकने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन पर पेयजल संकट गहरा गया। स्टेशन मास्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि जम्मू तवी से मेल एक्सप्रेस गाड़ी 15652 के बारे में कटरिया के द्वारा जानकारी दी गई कि इंजन के दूसरे बोगी में एक्सल में लगे बोल्ट खुला हुआ है। ट्रेन को एक नंबर ट्रैक पर लगाया गया। उसके बाद बोल्ट बदले गए।

4:35 में कुरसेला रेलवे स्टेशन से खुली ट्रेन

बताया गया कि छह किमी दूरी पर स्थित कटरिया स्टेशन मास्टर ने कुर्सेला स्टेशन मास्टर को जनरल डब्बे से तेज आवाज़ आने की सूचना दी गई। कुरसेला स्टेशन पर ट्रेन लगते ही जांच की गई। जिसमें एक पहिया का एक्सेल बोल्ट खुला हुआ मिला। रेल टेक्निशियन ने बोल्ट को लगाया तो 4:35 पर ट्रेन गुवाहाटी के लिए रवाना हो पाई। बता दें कि 20 जून को भी कपलिंग टूटने से लोहित एक्सप्रेस दो हिस्सों में बांट गई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *