नवगछिया। अनुमण्डल अस्पताल प्रांगण में गुरुवार को शिविर लगाकर पांच लोगों का हाईड्रोशील का ऑपरेशन किया गया। शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन भागलपुर ने किया, मौके पर अनुमण्डल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एके सिन्हा सहित सभी चिकित्सक उपस्थित थे।
Total Downloads: 86
सिविल सर्जन ने कहा कि इस तरह का यह जिला का पहला शिविर है। इस अवसर पर सीएस ने अनुमण्डल अस्पताल में स्थित टीबी वार्ड का निरीक्षण किया और टीबी वार्ड में ड्यूटी से अनुपस्थित महिला चिकित्सक के विषय मे पूछताछ की।
सीएस ने अनुमण्डल अस्पताल के डीएस डॉ. सिन्हा से कहा कि टीबी वार्ड एक कोने में है वहां कोई आता-जाता नहीं है चिकित्सक और कर्मी भी गायब रहते हैं इसे अपने यहां शिफ्ट करवाइए। मौके पर डॉ. वरुन कुमार सहित अजय सिंह उपस्थित थे।

