नारायणपुर: शहजादपुर पंचायत के अमरी विशनपुर निवासी किसान विपीन ठाकुर (42) पिता स्व महेश ठाकुर को अज्ञात बदमाश ने शौच के दौरान गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। गोली गर्दन के पिछले हिस्से में लगी है। घटना शनिवार की सुबह पांच बजे की है। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को मायागंज अस्पताल भागलपुर पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलने पर बिहपुर थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह दलबल के साथ मायागंज अस्पताल पहुंचे और घायल से मुलाकात कर हालचाल लिया और पूछताछ की। जहां वह खतरे से बाहर है। पूछताछ में किसान ने बताया कि वह बदमाश को नहीं पहचान पाया। उसने बताया कि सुबह शौच के लिए बहियार के धार किनारे गये थे। पीछे से बदमाश गोली मारकर भाग गया।

बिहपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित आवेदन देने पर प्राथमिक दर्ज की जाएगी। उन्होंने अमरी विशनपुर में घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पड़ोसी गुरुदेव मंडल द्वारा जमीन विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही है। बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उधर ग्रामीणों के अनुसार पड़ोस के लोगों से दो-तीन दिन पहले दीवार देने को लेकर विवाद हुआ था। उसी लेकर यह घटना हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *