नवगछिया नवगछिया प्रखंड के खैरपुर कदवा दुर्गा मंदिर से ढोलबज्जा लूरीदास टोला तक बने प्रधानमंत्री सड़क योजना से बनी सड़क की मरम्मत ग्रामीणों ने श्रमदान से किया। सड़क गरैया पुल के पास पूरी तरह लगभग 20 फीट गड्ढे में तब्दील हो गया था।

इस सड़क का तीन चौथाई भाग कट गया था। समाजसेवी राजू कुमार उर्फ मुन्ना मंडल ने अपने मद से ईंट का इंतजाम कर और ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर सड़क ठीक किया। जिसमें भाकपा माले के जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल, बीरबल मंडल सहित अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा।

रूपौली से ढोलबज्जा होकर नवगछिया जाने वाले लोगों को भटगामा जीरोमाइल होकर अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बने इस सड़क की हालत विगत कई महीनों से खस्ताहाल बनी हुई थी। इस सड़क के गड्ढे में कई चारपहिया वाहन और बाइक सवार भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *