बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव में श्राद्ध के भोज खाने के दौरान दो सगे भाइयों के बीच किसी पर बहस हो गई। फिर दोनों के बीच हाथापाई हुई। ग्रामीणों ने समझाकर दोनों को शांत कराया, लेकिन कुछ देर बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। इससे भोज खाने आए लोगों के बीच भगदड़ मच गई।

लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी पर बिहपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक दोनों भाग चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली व एक खोखा बरामद किया है। मामले को लेकर मिथलेश कुमार झा ने गांव के ही नीलेश झा, गुलशन झा एवं रजनीकांत झा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जिसमें कहा है कि गुरुवार की रात करीब 10 बजे मेरी मां का श्राद्धकर्म का भोज चल रहा था। सगे-संबंधी और ग्रामीण खाना खा रहे थे। इसी दौरान नीलेश और गुलशन के बीच घरेलू मामले को लेकर गोलीबारी शुरू हो गई। विरोध किया तो दोनों भाइयों ने मुझ पर भी गोली चला दी। जिसमें मैं बाल-बाी बच गया और डर से घर में छिप। इस दौरान आरोपी घर में घुसकर रिश्तेदारों के साथ भी गाली-गलौज की। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *