नवगछिया : श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान 15 जनवरी से प्रारंभ होकर माघी पूर्णिमा 27 फरवरी तक चलेगा. विश्व हिंदू परिषद नवगछिया जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्य के लिए व्यापक रूपरेखा बनाई गई है. देश के 5 लाख गांव 13 करोड परिवार के व्यक्तियों तक संग्रह टीम सदस्य पहुंचकर सहयोग राशि प्राप्त करेंगे. टीम का गठन राष्ट्रीय प्रांतीय जिला प्रखंड पंचायत एवं गांव स्तर पर की गई है.

Whatsapp group Join

निधि संगठन के टोली सदस्य घर घर जाकर सहयोग राशि प्राप्त करेंगे आर्थिक टोली के सदस्य जमा राशि को बैंक में जमा करेंगे. विशिष्ट टोली के लोग समाज के साधन संपन्न लोगों से संपर्क कर बड़ी राशि एकत्रित करेंगे निधि संग्रह के लिए संग्रह टोली के पास एक सौ रुपए के एक हजार के कूपन होंगे. जिस पर प्रभु श्री राम का तस्वीर एवं प्रस्तावित मंदिर का प्रारूप छपा रहेगा. इच्छुक व्यक्ति तीर्थ क्षेत्र के बैंक खाता के माध्यम से भी सहयोग राशि भेज सकते हैं.

टोली के लोग उन्हें खाता संख्या उपलब्ध कराएंगे के लोग कूपन के साथ-साथ एक टोली पत्र जिस पर श्री राम जन्मभूमि का इतिहास होगा. इसकी अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण कुमार भगत ने किया. इसअभियान प्रमुख मनीष सह प्रमुख मुकुल, संघचालक विनोद केजरीवाल, यह अभियान प्रमुख पहलाद, श्रीधर, नंदलाल तिवारी, सुमित भगत, अशोक, नंदलाल तिवारी, नंदन ने शिरकत किया

ढोलबज्जा : अयोध्या में हो रहे राम मंदिर निर्माण को लेकर धन संग्रह करने के लिए बुधवार को ढोलबज्जा में एक बैठक आयेाजित कर कमिटी का विस्तार किया गया है. जिसमें कमिटी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक सदस्य मुकुल जी व जिला पार्षद नंदनी सरकार, गौरव जी, स्नेह जी, संघ के रामनरेश जायसवाल, नंदकिशोर जायसवाल, बिरेंद्र कुमार, नवीन कुमार, प्रवीण कुमार, शुभाशीष कुमार, हर्ष कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी विनीत आनंद ने किया।

राम मंदिर निर्माण कमिटी में ढोलबज्जा पंचायत से प्रवीण कुमार, नवीन कुमार, विनीत आनंद, विरेंद्र कुमार, प्रशान्त कुमार कन्हैया, निखिल कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई. वहीं खैरपुर कदवा से शुभाशीष कुमार, सुजीत कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह के लिए बनी समिति की ओर से उपस्थितजनों को धन संग्रह की पूरी जानकारी विधिवत रूप से दी गई. जिसमें कहा गया कि प्रत्येक गांव में एक संयोजक बनाया जाएगा. जो राम मंदिर निर्माण को लेकर गांवों के घर घर जाकर एक ईंट का 10 रुपया से लेकर उनके स्वेक्षा तक की धन राशि लिया जाएगा.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *