नवगछिया : तिनटंगा करारी गांव में सोमवार की सुबह नागेश्वर मंडल के 24 वर्षीय पुत्र दिलीप उर्फ दिलो मंडल का शव गांव से सटे कुछ दूरी पर आम के पेड़ में फंदे से लटकता हुआ मिला। जानकारी के अनुसार रविवार रात 9 बजे यह भोजन करने के बाद दिवारा अपने बासा में गया था। अगले दिन सुबह जब लोग खेत की ओर निकले तो फंदे से लटकता हुआ दिलीप का शव देखकर हल्ला मचाया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 571

गांव वाले इस घटना के पीछे कई तरह की चर्चा कर रहे थे। मृतक के भाई रंजीत मंडल ने बताया कि 2016 में दिलीप को सोने के दौरान गोली मार दी गई थी। उस दौरान वह बाल-बाल बच गए 27 1 गोली उसके पीठ में अब भी फंसी हुई थी। उसने आरोप लगाया कि दिलीप की किसी ने हत्या कर उसे पेड़ के सहारे टांग दिया है।

पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। एफएसएल की टीम अनुसंधान कर रही है। मृतक रंजीत ने कहा कि वह रोज शाम में खाना खा कर दियारा जाता था। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि हत्या या आत्महत्या पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *