बिहपुर । सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार), बिहार फुले अंबेडकर युवा मंच और बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन(बिहार) के संयुक्त बैनर तले बिहपुर के रेलवे सामुदायिक भवन में रविवार को बहुजन दावेदारी सम्मेलन आयोजित हुआ। अध्यक्षता बहुजन बुद्धिजीवी डॉ. विलक्षण रविदास और संचालन सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार) के गौतम कुमार प्रीतम नेकिया। इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सदस्य अली अनवर अंसारी ने कहा कि केन्द्र सरकार जातिवार जनगणना कराने की गारंटी करे। दिल्ली से आए लेखक डॉ. सिद्धार्थ रामू ने कहा कि बहुजनों को अब हुकूमतों से मांगने से आगे बढ़कर इस देश के मालिक बनने की दावेदारी करनी होगी।

डीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.लक्ष्मण यादव ने कहा कि सांप्रदायिकता के खाद-पानी के जरिए हिंदू पहचान को उभारने के साथ ही मनुवादी वर्चस्व व कॉरपोरेट कब्जा मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है। बहुजन चिंतक ई.हरिकेश्वर राम ने संविधान व लोकतंत्र बचाने और कॉरपोरेट लूट के खिलाफ बहुजनों को ही मोर्चा लेना होगा।

वरिष्ठ पत्रकार सुमित चौहान और नवीन कुमार, रिंकु यादव, नवीन प्रजापति, अखिलेश रमण, अनुपम आशीष, अरूण अंजाना, श्यामनंदन सिंह, राजेश पासवान, मनोज कुमार, निर्भय कुमार, प्रीति किरण, जेडी कौशल, सुलोचना देवी, सुनीता कुमारी, कौशल्या देवी ने भी अपनी बात रखी। धन्यवाद ज्ञापन किया बिहार फुले-अंबेडकर युवा मंच के नसीब रविदास ने किया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *