बिहपुर | झंडापुर ओपी क्षेत्र के शांति ढाबा के समीप मंगलवार की अलसुबह झंडापुर पुलिस ने एक सफेद रंग की सफारी गाड़ी से 230 बोतल विदेशी शराब बरामद किया। साथ ही पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनमें भागलपुर जीरोमाइल थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी विकास यादव और झुरखुरिया निवासी छोटू कुमार शामिल हैं।


झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह गश्ती के दौरान सफेद रंग की टाटा सफारी एनएच किनारे संदिग्ध हालात में खड़ी थी। पुलिस गाड़ी जैसे ही गाड़ी के पास पहुंची,एक व्यक्ति भागने लगा। जवानों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। उसने अपना नाम विकास यादव बताया। तलाशी लेने पर गाड़ी की डिक्की व बीच वाली सीट के नीचे से शराब मिली। विकास के निशानदेही पर छोटू कुमार को पकड़ा गया। वह पेट्रोल पंप के पीछे छिप गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *