खरीक| प्रखंड में शांति और निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने विभिन्न गांवों के 25 अपराधियों के खिलाफ सीसीए की कार्रवाई की है। सभी अपराधियों को नोटिस भी तामिला करा दिया गया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया, इसके अलावा दर्जन भर से अधिक अपराधियों के खिलाफ सीसीए का प्रस्ताव भेजा गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172

शीघ्र ही इन अपराधियों को भी नोटिस तामिला करा दिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि पंचायत चुनाव को हर हाल में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। नोटिस के बाद जो व्यक्ति उपस्थित नहीं हो रहे उसके खिलाफ वारंट की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
