नवगछिया। क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के द्वारा स्वर्गीय रामावतार सरार्फ की 97 वी जन्म जयन्ती पर रक्तदान  उत्सव बाल भारती स्कूल में मनाया गया जिसमें रक्त 53 वीरों ने अपना रक्तदान दिया  इस शिविर का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उप डब्ल्यू यादव किशन कुमार सराफ गोपाल केजरीवाल नरेश केडिया चंद्रगुप्त साह श्रीधर शर्मा अशोक केडिया राजीव गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया

इस शिविर का उद्घाटन करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष  प्रतिनिधि प्रेम सागर डब्लू यादव ने कहा कि हम लोगों के द्वारा एक यूनिट रक्तदान करने से कम से कम एक परिवार के चार लोगों को खुशी मिलती है हमें रक्तदान अवश्य करना चाहिए रक्तदान करने से हमारे शरीर में रक्त की कमी नहीं होती है बल्कि नए रक्त का संचार होता है शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है इसलिए हमें रक्तदान अवश्य करना चाहिए और दूसरे को रक्तदान के लिए प्रेरित भी करना चाहिए कृष्ण कुमार सराफ ने कहा कि इस रक्तदान शिविर में स्थानीय सरकारी अस्पताल और स्थानीय प्रशासन को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि रक्तदान करने से हमें कोई हानि नहीं होती है

इस रक्तदान शिविर में महिलाओं पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सुबह से ही रक्त वीर शिविर में अपना रक्त देने के लिए आते रहे इस रक्तदान शिविर में 4 जोड़ी महिला पुरुष ने अपना रक्तदान दिया एवं 10 महिलाओं ने अपना रक्तदान दिया रक्त वीरों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया रक्त वीरों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था इस शिविर को सफल बनाने में अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह संयोजक श्रीधर शर्मा मीडिया प्रभारी अशोक केडिया सचिव राजीव गुप्ता अरुण मांवडिया शंभू चिरानिया राकेश चिरानिया काशी गुप्ता केशव सराफ संतोष गुप्ता विक्रम भुड़ोलिया अनुराग पंसारी राजेश गुप्ता सुनील शर्मा लोकेश अग्रवाल के अलावा वरिष्ठ अतिथि प्रेम सागर डब्ल्यू यादव नरेश केडिया किशन कुमार सर्राफ गोपाल केजरीवाल फिरोज आलम मुकेश राणा अनिल केजरीवाल विनय सराफ आदि थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *