नवगछिया : सर्दी की शुरुआत होते ही ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने शुरू हो गए हैं। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो जाती है और ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होता है। पूर्व मध्य रेलवे ने नवगछिया स्टेशन पर ठहरने वाली 4 जोड़ी गाड़ियों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। 2 दिसंबर से हमसफर एक्सप्रेस और अवध असम एवं नार्थ ईस्ट सहित कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। इन तिथियों में टिकट बुकिंग कराने वाले यात्रियों के पैसे वापस किए जाएंगे। जिन-जिन तिथियों में ट्रेनें रद्द रहेंगी उन-उन तिथियों में अब टिकट की बुकिंग नहीं होगी।’
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
