नारायणपुर : प्रखंड के जेपी कॉलेज नारायणपुर में सोमवार को फाइनल मैच महेशखूंट और सलारपुर के बीच खेला गया। जिसमें पहले सलारपुर ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर 111 रन बनाये। बल्लेबाजी में गौरी ने 50 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए सलारपुर का स्कोर सम्मानजनक तक पहुंचा।
Total Downloads: 167
जवाब में महेशखूंट की टीम ने पांच विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। महेशखूंट की ओर से टीम के लिए राहुल ने 4 विकेट और 45 रन और बिट्टू ने 1 विकेट और 35 रन बनाये। इसकी बदौलत महेशखूंट ने पांच विकेट खोकर जीत दर्ज कर लिया।
मुख्य अतिथि नारायणपुर प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव व मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डु यादव ने मैच का उद्घाटन किया। फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण डॉ. राजीव कुमार द्वारा दिया गया। मौके पर आयोजन समिति के दिलखुश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

