शनिवार की शाम खरीक बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी के समीप साइड नहीं देने पर बाइक सवार दो युवक ने एक बोलेरो चालक के मारपीट की घटना को अंजाम दिया।जिसमें पूर्वी घरारी निवासी बेलोरो चालक मो. मजबुल (39)पिता मो. अकरम घायल हो गया। उसे परिजन इलाज के लिए पीएचसी ले गए।
Total Downloads: 105
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले को लेकर घायल ने थाने में आवेदन है। जिसमें कहा है कि वह पूर्व की भांति भाड़ा कराकर अपना बोलेरो लेकर आ रहा था। उस दौरान खरीक बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी के पास सामने से मैजिक आ रहा था।

जिसके कारण मैं पीछे से आ रहे खरीक बाजार निवासी बाइक सवार पन्नालाल पासवान व मो. फेकना का बेटा को साइड देने में विलंब हो गया। इसी से आक्रोशित होकर दोनों पिटाई कर घायल कर दिया। मेरे पास की नकदी भी छीन ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

