नवगछिया : राजेश ठाकुर गरैया निवासी हैं, साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। ठगों ने उनके खाते से 45,440 रुपये चुरा लिए। उन्होंने नवगछिया साइबर थाना में आवेदन देकर अपने पैसे वापस लाने की मांग की है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 168
राजेश ने बताया कि 21 दिसंबर को सुबह करीब 10:30 बजे उन्हें तीन अज्ञात नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ब्लॉक कार्यालय का कर्मी बताते हुए कहा कि उनका प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पैसा रुका हुआ है।
उन्होंने राजेश को अपने खाते की जांच करने या “एनीडेस्क” ऐप का नंबर देने के लिए कहा। राजेश ने झांसे में आकर एनीडेस्क नंबर साझा कर दिया, जिसके तुरंत बाद उनके खाते से दो बार पैसे निकाल लिए गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
