नवगछिया। रंगरा ओपी के साधोपुर में पुलिस पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को चार थाने की पुलिस ने गांव में जाकर हमले के 80 आरोपियों को हिरासत में लिया है जिसमे महिलाएं भी शामिल हैं। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को नवगछिया आदर्श थाना में रखा गया है।

सोमवार को रंगरा पुलिस के अलावा पुलिस लाइन से मेजर, गोपालपुर, परबत्ता की पुलिस पुलिस भान के साथ साधोपुर गांव पहुंची और हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही लोग भागने लगे जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। वहीं पुलिस छापेमारी से ग्रामीण घरों में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। नवगछिया थाना में हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रखा गया है।

रंगरा ओपी के साधोपुर में फ्लैग मार्च के दौरान अपराधी वरुन मण्डल को पकड़ने गयी पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया था और दो थानाध्यक्ष, चार दरोगा सहित कई लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया था। मारपीट के बाद थानाध्यक्ष को बंधक भी बनाया गया था, पुलिस जीप को क्षतिग्रस्त किया गया था। पुलिस पर हमले में महिलाएं आक्रामक थीं।इस संबंध में 100 नामजद और 300 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में एसडीपीओ से फोन पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *